विश्व पुस्तक मेला, नई दिल्ली में ‘लोक का आलोक’ पुस्तक का विधिवत लोकार्पण सम्पन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण कृति का संपादन वरिष्ठ लेखक–संपादक विनय उपाध्याय द्वारा किया गया है।
लोक संस्कृति, लोक चेतना और परंपरागत ज्ञान की उज्ज्वल परंपरा को रेखांकित करती यह पुस्तक पाठकों एवं साहित्यप्रेमियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही।