विश्व पुस्तक मेला, नई दिल्ली में विश्वरंग–आईसेक्ट पब्लिकेशन के स्टॉल पर “विज्ञान यात्रा एवं विज्ञान गीत” ऑडियो बुक का विधिवत विमोचन सम्पन्न हुआ।
विज्ञान को सरल, रोचक और जन–जन तक पहुँचाने की इस अभिनव पहल के अंतर्गत तैयार यह ऑडियो बुक श्रृंखला अब विश्व रंग ऐप पर सभी के लिए उपलब्ध है।
यह प्रयास विज्ञान, शिक्षा और रचनात्मक अभिव्यक्ति के बीच एक सशक्त सेतु बनाते हुए सुनने के माध्यम से सीखने की नई दिशा प्रस्तुत करता है।