Card image cap
28
Nov

विश्व रंग भोपाल 2025 के उद्घाटन सत्र में रवीन्द्र भवन परिसर

में माननीय श्री मंगुभाई पटेल, महामहिम राज्यपाल, मध्यप्रदेश, माननीय श्री पृथ्वीराज सिंह रुपन, पूर्व राष्ट्रपति, मॉरीशस गणराज्य, एवं डॉ. संतोष चौबे, कुलाधिपति, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय एवं निदेशक, विश्वरंग, की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उद्घाटन सत्र में ममता कालिया (हिन्दी), हरीश मीनाश्रु (गुजराती), चन्द्रभान खयाल (उर्दू), एच.एन. शिवप्रकाश (कन्नड़), लक्ष्मण गायकवाड़ (मराठी) एवं परेश नरेन्द्र कामत (कोंकणी) को विश्वरंग सम्मान मानद अलंकरण में स्वप्रेम भेंट दी गई। यह समारोह भाषा और साहित्य की विविधता का जीवंत उत्सव रहा, जिसने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Related News