श्व पुस्तक मेला 2026, नई दिल्ली विश्वरंग–आईसेक्ट प्रकाशन के साहित्यिक मंच पर
‘गांधी की प्रासंगिकता’ पुस्तक का विधिवत एवं गरिमामय लोकार्पण सम्पन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण कृति का संपादन एवं लेखन वरिष्ठ कवि-साहित्यकार श्री संतोष चौबे एवं श्री लीलाधर मंडलोई द्वारा किया गया है।
लोकार्पण अवसर पर अनेक वरिष्ठ लेखक, कवि एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
समकालीन परिप्रेक्ष्य में महात्मा गांधी के विचारों, मूल्यों और मानवीय दृष्टि को नए सिरे से समझने का यह सशक्त प्रयास पाठकों और विद्वानों के बीच गहन विमर्श का केंद्र बना।